कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।   

नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। जिनमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है। इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धू ने जाखड़ से की थी मुलाकात
शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनील जाखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया था। उन्होंने कई अन्य पार्टी विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।

Scroll to load tweet…

क्यों लिया गया फैसला
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। विधानसभा चुनाव के पहले दोनों नेताओं के बीच तल्खी से पार्टी को नुकसान हो रहा था। शीर्ष नेतृत्व ने बीते दिनों दोनों नेताओं को बुलाया भी था और उनकी समस्याएं भी सुनी लेकिन तत्काल कोई हल नहीं निकल सका था।