दिल्ली में आज चुनावी रैलियों का दिन रहा। जहां पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक ही मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साधा। इस चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने राज्य की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली. दिल्ली में आज चुनावी रैलियों का दिन रहा। जहां पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक ही मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साधा। इस चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने राज्य की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा और उनके सभी वादे गिनाते हुए जनता पूछा कि इनमें से कितने वादे पूरे हुए हैं। इस सभा में उन्होंने कहा 'मैने अपने जिंदगी में बहुत सारे चुनाव लड़े और लड़ाए पर केजरीवाल जैसा झूठा नहीं देखा।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज हिटलर होते को केजरीवाल उन्हें भी पीछे छोड़ देते। इसके साथ ही केजरीवाल ने भी रैली कर भाजपा पर निशाना साधा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनावी सभी के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा "कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाये, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा। केजरीवाल ने कहा था कि 1 हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या ? 50 नए कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन बने क्या ? 15 लाख CCTV कैमरे लगाने का वादा किया था, लगे क्या? मैंने कहा कि 15 लाख CCTV तो नहीं लगे, लेकिन 1.5 लाख लगे हैं। तुरंत ही इन्होने AAP पार्टी की वेबसाइट पर लिख दिया कि देखिये अमित शाह ने मान लिया। फिर मुझे रहस्योद्घाटन करना पड़ा कि डेढ़ लाख जो लगे हैं, उनमें से सवा लाख तो मोदी सरकार के फंड से लगे हैं।"

Scroll to load tweet…

रोजगार के मुद्दे पर भी साधा निशाना 
रोजगार को लेकर बोलेत हुए उन्होंने कहा "केजरीवाल ने कहा था कि 8 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, युवा आज भी नौकरी ढूंढ रहा है। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया। केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi देने का वादा किया था। आप लोग बताइए कि आपको फ्री Wi-Fi मिलता है क्या? केजरीवाल ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया सिर्फ झूठ फैलाया। झूठ का प्रोपेगेंडा करने में अगर आज हिटलर भी होते तो ये उनको जरूर पीछे छोड़ देते।"