केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगांव के महा मृत्युंजय मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में भाग लिया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। अमित शाह ने कहा, हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त बनाना है। असम और पूरे उत्तर-पूर्व को जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला बनाना है।

असम. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगांव के महा मृत्युंजय मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में भाग लिया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। अमित शाह ने कहा, हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त बनाना है। असम और पूरे उत्तर-पूर्व को जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला बनाना है।

गुरुवार की सुबह पहुंचे हैं गुवाहाटी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे। उनकी असम में दो रैलियां हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

Scroll to load tweet…

25 जनवरी को भी किया था दौरा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को असम का दौरा किया था और नलबाड़ी जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था। भाजपा ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 100 प्लस लेकर चल रही है।