आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में TDP को अच्छी बढ़त से पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू गदगद हैं। परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे।
- Home
- National News
- Andhra Pradesh Odisha Assembly Election Results : ओडिशा में पटनायक राज खत्म, आंध्र में NDA सरकार
Andhra Pradesh Odisha Assembly Election Results : ओडिशा में पटनायक राज खत्म, आंध्र में NDA सरकार

Andhra Pradesh Odisha Assembly Election Results: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं। आज रिजल्ट आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 88 है। आज पता चल जाएगा कि YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी अपनी सरकार बचा पाते हैं या नहीं। ओडिशा में विधानसभा के 147 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। आज पता चल जाएगा कि नवीन पटनायक फिर से सीएम बनेंगे या राज्य में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिलेगा। बहुमत का आंकड़ा 74 है।
चंद्रबाबू नायडू ने परिवार के साथ मनाया जश्न
ओडिशा: बीजू जनता दल मुख्यालय के बाहर सन्नाटा
ओडिशा बीजेपी कार्यालय में जश्न के लड्डू
Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा में बीजेपी 20 सीटें जीती, 61 पर आगे
Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में 147 सीटों के रूझान आ चुके हैं। बीजेपी 20 सीटें जीत चुकी है, जबकि 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेडी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 34 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ओडिशा में 24 साल पुराना पटनायक राज खत्म होने की राह पर है।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024: टीडीपी 55 सीटें जीती, 81 पर लीड
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में 175 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं। तेलगु देशम पार्टी यानी टीडीपी सबसे पार्टी बनकर उभरी है। 81 सीटों पर लीड कर रही है। 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। YSRCP तीन सीटें जीती है, जबकि 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जनसेना पार्टी 7 सीटें जीती और 14 सीटों पर आगे है।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: TDP कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के शुरूआती रूझानों में टीडीपी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। प्रदेश की राजधानी अमरावती स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP सरकार बनाने की तरफ
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में टीडीपी सरकार बनाती हुई दिख रही है। 175 सीटों के रूझान आ चुके हैं। तेलगु देशम पार्टी 130 सीटों पर आगे हैं, जबकि एक सीट जीत चुकी है। सत्ताधारी दल YSRCP का सूपड़ा साफ हो गया है, सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है। जनसेना पार्टी 20 और बीजेपी 7 सीटों पर आगे है।
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा में बीजेपी की 72 सीटों पर बढ़त
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ओडिशा में 72 सीटों पर जीत की तरफ बढ़ रही है। बीजेडी 59 सीट, कांग्रेस 13, सीपीआई एक और निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP 121 सीटों पर आगे
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 167 सीटों के रूझान में 121 सीटों पर टीडीपी बढ़त बनाए हुए है। 22 सीटों पर YSRCP आगे है।
ओडिशा में BJP 58 सीटों पर आगे
ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेडी को नुकसान होता नजर आ रहा है। कुल 114 सीटों के रूझान सामने आए हैं। 58 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। बीजेडी 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 10, सीपीआई (एम) 1, जेएमएम 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे हैं।
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा में BJP ने BJD को पछाड़ा
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव में 68 सीटों के रूझान आ चुके हैं। सत्ताधारी दल बीजेडी को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बीजेपी 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेडी 23 सीटों पर आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी भी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सीपीएम और एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में NDA को बढ़त, YSRCP बहुत पीछे
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP ने YSRCP को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब तक 77 सीटों के रूझान आ चुके हैं। टीडीपी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि YSRCP सिर्फ 15 सीटों पर आगे हैं। जनसेना पार्टी 9 और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा में बीजेपी को 8 सीटों पर बढ़त
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव में 14 सीटों के रूझान सामने आए हैं। BJP 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि BJD 5 सीटों पर आगे चल रही है। घासीपुरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सौम्यरंजन पटनायक रेस में आगे है।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: YSRCP को झटका, टीडीपी 10 सीटों पर आगे
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों में YSRCP को झटका लगा है, सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीडीपी 10 और भाजपा एक सीट पर आगे है।
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: शुरूआती रूझानों में बीजेपी को बढ़त
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई है। 24 सीटों में से 17 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 7 सीटों पर बीजेडी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: पोस्टल मतपत्रों की गिनती जारी
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में पोस्टल मतपत्रों की गिनती चल रही है। करीबन 4.61 लाख लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया है। उनमें 80 साल से ज्यादा उम्र के 24 हजार मतदाता हैं। ऐसे में पोस्टल मतपत्रों की गिनती में समय लगने की संभावना है।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: जगन मोहन से लेकर चंद्रबाबू नायडू तक दिग्गज दावेदार
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (पुलिवेंदुला), पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू (कुप्पम), जनसेना पार्टी फाउंडर पवन कल्याण (पीथापुरम) और पर्यटन मंत्री आरके रोजा (नागरी) प्रमुख कैंडिडेट हैं, जिनके जीत और हार पर सबकी नजर है।
ओडिशा और आंध्र प्रदेश में काउंटिंग शुरू
आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ वोटिंग हुई थी।
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: 2,387 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 3.33 करोड़ वोट पड़े। 175 सीटों के लिए 2,387 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Odisha Assembly Election Results 2024: विधानभभा भंग करने की सिफारिश
Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। राज्यपाल रघुबर दास से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा भंग करने की अनुशंसा की।