देश में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है, जो लाल किले के प्राचीर पर तलवार चलाते हुए देखा गया था। 

नई दिल्ली. देश में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है, जो लाल किले के प्राचीर पर तलवार चलाते हुए देखा गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में रहने वाले 29 साल के इस शख्स का नाम जसप्रीत सिंह है। यह गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह की तरह तलवार लहराते हुए देखा गया था। 

जसप्रीत सिंह दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा था कि मनिंदर सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। वह अपने घर के पास एक तलवार प्रशिक्षण स्कूल चलाता है। कार एसी मैकेनिक के रूप में काम करता है। उस मंगलवार शाम 7.45 बजे पास के पीतमपुरा में सी डी ब्लॉक बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया।

26 जनवरी को दिल्ली में क्या हुआ था?
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान नई दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस भिड़ गए थे। प्रदर्शनकारियों में से ट्रैक्टर लेकर लाल किले तक पहुंच गए और स्मारक में घुसकर धार्मिक झंडा भी फहराया। 500 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए।