दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को फ्री-राइड स्कीम पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए सार्वजनिक बसों में सवार हुए। राजधानी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के इस कदम से महिलाओं को परेशानी से मुक्ति मिलेगी।  

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को फ्री-राइड स्कीम पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए सार्वजनिक बसों में सवार हुए। राजधानी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के इस कदम से महिलाओं को परेशानी से मुक्ति मिलेगी। वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी 11 प्रतिशत है। इस कदम से महिलाओं के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्ष पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि विपक्ष इसकी आलोचना कर रहा है। सभी अच्छे कामों की सराहना की जानी चाहिए। मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसे चुनावी स्टंट कहा था। 

जब महिला से पूछा, किसकी सरकार बनेगी 
बस में यात्रा के दौरान सीएम केजरीवाल से मीडिया ने पूछा कि किसकी सरकार बनेगी। तब उन्होंने बगल में खड़ी महिला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनसे पूछ लो। तब महिला ने बताया कि दिल्ली में इस बार फिर केजरीवाल की सरकार बनेगी, सब सीटें यही जीतेंगे।