कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आदिवासियों और चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों के बीच पहुंच रही हैं। यह तस्वीर तेजपुर की है। यहां प्रियंका गांधी ने सिर पर टोकरी टांगकर चाय की पत्ती तोड़ीं। बता दें कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होना है।

गुवाहाटी, असम. चुनाव के वक्त ऐसी तस्वीरें आम हो जाती हैं। यह मामला तेजपुर का है। यहां चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चाय बागान पहुंचीं। उन्होंने सिर पर टोकरी लटकाकर मजदूरों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं। प्रियंका गांधी का असम में मंगलवार को दूसरा दिन है। बता दें कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां 126 सीटें हैं। परिणाम 2 मई को आएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें
प्रियंका गांधी असम में चुनाव प्रचार करने आई हैं। असम में चाय मजदूरों का एक बड़ा मुद्दा है। पिछले दिनों मोदी ने भी अपनी सभा में मजदूरों के हितों की बात उठाई थी। ऐसे में कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस हुआ कि बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। कांग्रेस उनकी इस लड़ाई में साथ है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…