पाकिस्तान में गुरुवार शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बनाया गया। हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में किया गया। 

नई दिल्ली. पाकिस्तान में गुरुवार शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बनाया गया। हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच महीने में चौथा हमला
पांच महीने में पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है। हमले में अब तक 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा कारण है। यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं। यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर है। 

हमले पर फौज ने क्या कहा?
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज की मीडिया विंग ने सिर्फ नॉर्थ वजीरिस्तान में हुए हमले की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यहां हुए हमले में एक अफसर समेत 6 सैनिक मारे गए। हमला राजमक गांव में हुआ। तब सैनिकों की गाड़ियों का काफिला पेट्रोलिंग के बाद कैम्प लौट रहा था।