स्पाइसजेट की बैंकॉक से दिल्ली आने वाली एक उड़ान में आने वाले एक यात्री को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में गुरूवार को अलग रखा गया है। स्पाइसजेट ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. स्पाइसजेट की बैंकॉक से दिल्ली आने वाली एक उड़ान में आने वाले एक यात्री को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में गुरूवार को अलग रखा गया है। स्पाइसजेट ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विमान से उतरने के बाद यात्री को एयरपोर्ट पर अलग रखा गया

एयरलाइन्स ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान उतरने के बाद विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन ने यात्री को अलग रखा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बैंकॉक से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-88 में सवार एक यात्री पर कोरोना वायरस के संक्रमण का संदेह हुआ।’’

विमान के जिस कतार में वो बैठा था उसमें कोई और नहीं बैठा था

उन्होंने कहा, ‘‘वह सीट संख्या 31एफ पर बैठा था और उस कतार में इकलौता था। विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन (एपीएचओ) ने विमान दिल्ली में उतरने के बाद यात्री को अलग रखा है।’’ 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)