2022 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई है। 5 और 6 जून को यह बैठक दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर होगी। इसमें भाजपा के महासचिव शामिल होंगे। 

नई दिल्ली. 2022 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई है। 5 और 6 जून को यह बैठक दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर होगी। इसमें भाजपा के महासचिव शामिल होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा नेता 2022 में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। यह हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पहली आधिकारिक बैठक है। 

इन 5 राज्यों में होने हैं चुनाव
जहां भाजपा को बंगाल में हार मिली, वहीं असम में वह सत्ता में वापस आने में सफल रही। ऐसे में आगे की रणनीति के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 

2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। 

उत्तर प्रदेश पर सबसे ज्यादा फोकस
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस है। यहां भाजपा ने 2017 में 306 सीटें हासिल की थीं। वहीं, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहला चुनाव होगा। इससे पहले वे लोकसभा सांसद थे और पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया था।