भाजपा के आलाकमान ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की कड़ी निंदा की, सार्वजनिक रूप से विवादित टिप्पणी करने से मना किया।

नई दिल्ली. बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विपक्ष द्वारा बुरी शक्ति का उपयोग करने वाले अपने बयान को वापस ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- भाजपा में वरिष्ठ नेताओं ने साध्वी से सार्वजनिक रूप से इस तरह के विवादित बयान देने से परहेज करने के लिए कहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्ष पर बुरी शक्ति के इस्तेमाल का आरोप 


सूत्रों की माने तो भाजपा के आलाकमान ने साध्वी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि अगस्त माह में सुषमा स्वराज, पूर्व वित्त अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन हो गया। जिसको लेकर प्रज्ञा ने कहा था कि विपक्ष भाजपा नेताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए 'मारक शक्ति' (हत्या शक्ति) का इस्तेमाल कर रहा है।