प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे। उनके इस दौरे से पहले विवादित ट्वीट कर एक्ट्रेस ओविया हैलन चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, तमिलनाडु भाजपा ने साउथ एक्ट्रेस ओविया हैलन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ओविया ने #gobackmodi ट्वीट किया था। 

चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे। उनके इस दौरे से पहले विवादित ट्वीट कर एक्ट्रेस ओविया हैलन चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, तमिलनाडु भाजपा ने साउथ एक्ट्रेस ओविया हैलन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ओविया ने #gobackmodi ट्वीट किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में मेट्रो समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया था। इसी दौरान ओविया ने ट्वीटर पर पीएम मोदी के दौरे का विरोध जताया था। अब उनके इस ट्वीट पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। 

सार्वजनिक शांति व्यवस्था को खराब करने के लिए किया गया ट्वीट
भाजपा ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए माफी मांगने की मांग की है। तमिलनाडु भाजपा के सचिव डी एलेक्सिस सुधाकर ने इस मामले में चेन्नई के सीबी सीआईडी के पुलिस अधीक्षक के सामने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि एक्ट्रेस के ट्वीट की जांच हो और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। भाजपा का दावा है कि यह ट्वीट सार्वजनिक शांति व्यवस्था को खराब करने के लिए किया गया। 

कौन हैं ओविया हैलन?
ओविया हैलन एक मॉडल हैं। वे तमिल मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं। इसके साथ ही वे तमिल बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हैलन का असली नाम हैलन नेल्सन है।