हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा बुधवार को दिल्ली में अपने आवास पर मृत पाए गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से कहा, वह फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। रामस्वरूप शर्मा मंडी जिले से दो बार के सांसद थे। वह 2014 और 2019 में 16 वीं और 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा बुधवार को दिल्ली में अपने आवास पर मृत पाए गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से कहा, वह फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। रामस्वरूप शर्मा मंडी जिले से दो बार के सांसद थे। वह 2014 और 2019 में 16 वीं और 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीलिंग फैन से लटका था शव

रामस्वरूप शर्मा का शव आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में उनके फ्लैट में सीलिंग फैन से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। पुलिस के मुताबिक, दरवाजा अंदर से बंद था।

संसदीय दल की बैठक रद्द हुई

1958 में मंडी जिले के जलपेहर गांव में जन्में रामस्वरूप शर्मा दो बार के सांसद थे। वह पहली बार 2014 में संसद के लिए चुने गए थे। उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडी से फिर से चुना गया था। रामस्वरूप शर्मा विदेश मामलों की स्थायी समिति और परामर्शदात्री समिति, विदेश मंत्रालय के सदस्य थे। इस बीच रामस्वरूप शर्मा के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा ने बुधवार सुबह होने वाली अपनी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दी।