थाणे. महाराष्ट्र में सरकार बनने के करीब 2 महीने बाद एक बार फिर हलचल देखने को मिल सकती है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा कोटे से राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने दावा किया है कि शिवसेना ने 56 में से 35 विधायक पार्टी आलाकमान से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए वे नाराज चल रहे हैं।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राणे ने शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, इन्हें सरकार बनाने में पांच हफ्ते से ज्यादा का समय लग गया। फिर भी शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की सरकार ठीक से काम नहीं कर रही। 

'एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी'
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। राणे ने कहा, भाजपा के 105 विधायक हैं। वहीं, शिवसेना के 56, उनमें से 35 नाराज चल रहे हैं। 
ठाकरे पर साधा निशाना
राणे ने कहा, ठाकरे सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, यह भी खोखला निकला। उन्होंने नहीं बताया कि यह कब तक लागू होगा। उन्होंने कहा, हम ऐसी सरकार से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।