पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी।

बेंगलुरु. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर धोनी ने सन्यास का ऐलान किया। हालांकि, वे यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। 

धोनी को लड़ना चाहिए चुनाव: स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, लेकिन किसी और चीज से नहीं। उनकी प्रतिभा, टीम का प्रेरक नेतृत्व, जिसका उन्होंने क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, वो सार्वजनिक जीवन में भी आवश्यक है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

Scroll to load tweet…


चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी
39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वे इस आईपीएल में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल अबू धाबी, दुबई और शारजहां में खेले जाएंगे। कोरोना के चलते बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को भारत की जगह यूएई में शिफ्ट किया है।