हैदराबाद में बीजेपी का बड़ा मंथन होने जा रहा है। यहां 2-3 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक(BJP Meeting In Hyderabad) की शुरुआत हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक का एजेंड दक्षिण भारत में भाजपा की पैठ और साल के अंत में दो राज्यों में आ रहे विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना है। 

हैदराबाद. दक्षिण भारत में भाजपा की जड़ें जमाने और इसी साल के अंत में दो राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने जैसे महत्वपूर्ण एजेंडे को लेकर हैदराबाद में बीजेपी का बड़ा मंथन होने जा रहा है। यहां 2-3 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक(BJP Meeting In Hyderabad) की शुरुआत हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक के दौरान एक फोटो एग्जिबिशन के जरिये पार्टी के सीनियर लीडर्स और इससे पहले हुईं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों को दिखाया जाएगा। यहां 18 साल बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसमें देशभर से करीब 350 सदस्य शामिल होंगे। बैठक के बाद 3 जुलाई को पीएम मोदी की जनसभा भी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेलंगाना एजेंडे पर भाजपा की वाइस प्रेसिडेंट वसुंधरा राजे ने मीडिया से कहा
अभी अभी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ निकाय चुनावों एवं रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय हुई है। 

पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अभी चरमराई हुई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6% है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% की दर से प्रगति कर रही है। ये भी हमारी सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।इस बैठक में ये भी बात हुई कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर हमेशा बल दिया है। बूथ को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वही कार्यकर्ता हैं, जो वास्तविकता में इलाके में फैलकर हमारी बात को सबके सामने रख सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये भी कहा कि संपर्क साधने के साथ साथ अंत्योदय के लिए भी एक गहन अभियान चलाने की जरूरत है। ये दोनों साथ साथ चलेंगे तो इसका फायदा कार्यकर्ताओं, प्रदेश और जनता को भी मिलेगा। तेलंगाना की स्थिति पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। अभी होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किए जाएंगे। एक है राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा है अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण। इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर अभी हुई पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई थी।

pic.twitter.com/UlC9y0WxkK

Scroll to load tweet…

बैठक से पहले नड्डा ने किया रोड शो
बैठक से पहले नड्डा ने हैदराबाद में एक रोड करके भाजपा की ताकत का एहसास कराया। नड्डा ने रोड शो के बाद ट्विटर पर लिखा, 'आज हैदराबाद में इस रोड शो का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात थी, क्योंकि इसने मुझे अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों के आसपास रहने का मौका दिया। यह प्यार और स्नेह मैंने देखा है। तेलंगाना में निर्विवाद रूप से बढ़ती उपस्थिति।''

pic.twitter.com/xx7c5bmelF

Scroll to load tweet…

PM सभी सत्रों में शामिल होंगे
इस बैठक से पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों से रूबरू हो चुके हैं। इसमें इस बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। राज्य में पार्टी के प्रभारी तरुण चुग के अनुसार, पीएम मोदी बैठक के हर सेशल में शामिल होंगे। भाजपा का अभी दक्षिण भारत में कर्नाटक में होल्ड है। अब वो बाकी राज्यों पर अपना फोकस कर रही है। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव सरकार को लेकर भाजपा आक्रामक है। भाजपा का आरोप है कि राव अपने 3000 दिन से अधिक के कार्यकाल के दौरान 30 घंटे भी दफ्तर नहीं गए हैं। भाजपा का आरोप है कि वे रंगीन शामें बिताने, अपने पारिवारिक शासन को बढ़ावा देने में लगे हैं। बता दें कि तेलंगाना में 119 विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने भाजपा सर्वे करा रही है।

यह भी पढ़ें
स्टार्टअप स्टार्स के साथ UK के पीएम से मिले केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर,कहा- फ्यूचर पार्टनरशिप पर हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, बातचीत से यूक्रेन संकट के हल पर दिया बल