भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें शहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी के नाम शामिल किए गए हैं। इन दोनों नेताओं के नाम पहले जारी की गई लिस्ट में नहीं थे। 

नई दिल्ली. भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें शहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी के नाम शामिल किए गए हैं। इन दोनों नेताओं के नाम पहले जारी की गई लिस्ट में नहीं थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, सूडान सिंह, संजय जायसवाल, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, संजय पासवान समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।


भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

तीन चरणों में होने हैं चुनाव
बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वहीं, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।