पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल, हाल ही में एनडीए में भाजपा के सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने नाता तोड़ दिया था। 

अमृतसर. पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल, हाल ही में एनडीए में भाजपा के सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने नाता तोड़ दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब भाजपा के महासचिव तरुण चुग ने ऐलान किया है कि भाजपा पंजाब में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपे संगठन को मजबूत कर रही है। 

19 नवंबर को 10 जिलों में पार्टी दफ्तरों का उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा
तरुण चुग ने बताया, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जिलों में 19 नवंबर को वर्चुअली पार्टी दफ्तरों का उद्घाटन करेंगे। 

कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने तोड़ा नाता
इससे पहले सितंबर में केंद्र सरकार ने कृषि संबंधित तीन बिल पास किए थे। इन बिलों का विरोध विपक्ष समेत अकाली दल ने भी किया था। इसके विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा 1992 से चला आ रहा गठबंधन भी तोड़ दिया था। 

2017 में भाजपा 23 सीटों पर लड़ा था चुनाव
पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने 94 और भाजपा ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में अकाली दल 10 और भाजपा 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। दोनों ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की थी।