महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कॉमन मिनिमन प्रोग्राम के तहत 10 रुपए में खाना देने का वादा किया गया था। अब बीएमसी ने उसकी शुरुआत कर दी है। 10 रुपए की थाली में दो सब्जी, दो रोटी, चावल और दाल है।

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कॉमन मिनिमन प्रोग्राम के तहत 10 रुपए में खाना देने का वादा किया गया था। अब बीएमसी ने उसकी शुरुआत कर दी है। 10 रुपए की थाली में दो सब्जी, दो रोटी, चावल और दाल है। अभी यह सिर्फ बीएमसी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महापौर किशोरी पेडणेकर ने किया उद्घाटन
19 दिसंबर को मुंबई के महापौर किशोरी पेडणेकर ने 10 रुपए की इस सस्ती थाली की शुरुआत की। यह थाली शिवसेना के मेनिफेस्टो का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि यह थाली जल्द ही आम आदमी के लिए उपलब्ध होगी। अभी यह सिर्फ बीएमसी कर्मचारियों के लिए ही है। कैंटीन के मालिक ने कहा कि 10 रुपए की सस्ती थाली का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Scroll to load tweet…