हुंडई कंपनी की पाकिस्तान इकाई ने कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश साझा करते हुए विवादित पोस्ट शेयर किया था। भारत के लोगों ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर Boycott Hyundai ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद हुंडई इंडिया ने सफाई दी है और भारत को अपना दूसरा घर बताया है।

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की पाकिस्तान इकाई ने पांच फरवरी को कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश साझा करते हुए एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादी अभियान को समर्थन देने की बात कही गई थी। अनवेरिफाइड हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा था-आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गया और भारतीय लोगों ने इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा। हालांकि इसके बाद हुंडई पाकिस्तान का पोस्ट डिलीट हो गया, लेकिन उसके स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों की नाराजगी बढ़ने पर Hyundai Motor की भारतीय इकाई ने रविवार रात सफाई पेश की।

हुंडई ने भारत को बताया दूसरा घर
हुंडई इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बयान पोस्ट किया है। इसमें लिखा गया है, "हुंडई मोटर इंडिया 25 साल से अधिक से भारतीय बाजार में प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने मजबूत लोकाचार के लिए मजबूती से खड़े हैं। हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाला अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के लिए अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित कर रहा है। हुंडई ब्रांड के लिए भारत दूसरा घर है। असंवेदनशील संचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं। भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में हम भारत देश के साथ-साथ इसके नागरिकों की बेहतरी के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।"

Scroll to load tweet…

भारतीय वाहन बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है हुंडई
बता दें कि भारतीय वाहन बाजार में मारुति सुजुकी के बाद हुंडई दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जनवरी 2022 के आंकड़े के अनुसार भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी 43 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ टॉप पर रही। इसके बाद हुंडई का स्थान रहा। पिछले साल भारत में हुंडई ने पांच लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची। वहीं, पाकिस्तान में हुंडई की 10 हजार से भी कम गाड़ियां बिकी। हुंडई ने पाकिस्तान में निशात समूह की सहायक कंपनी निशात मिल्स के साथ साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें

Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, विवाह समारोह से लौट रहे 9 लोगों की मौत

मंत्री Jyotiraditya Scindia ने CM Mamata Banerjee पर लगाया बंगाल के विकास की योजनाओं को अटकाने का आरोप

भारत में Single-dose Sputnik Light कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, DCGI ने देश में अप्रूव किया नौंवा वैक्सीन