लोकसभा के एक और विधानसभा के छह सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। लोकसभा सीट मैनपुरी में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। वहीं, छह विधानसभा सीट में से भाजपा को दो, कांग्रेस को दो, बीजू जनता दल को एक और आरएलडी को एक सीट पर जीत मिली है।

नई दिल्ली। लोकसभा के एक और विधानसभा के छह सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव को जीत मिली है। वह मुलायम सिंह की बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वहीं, रामपुर में सपा को हार मिली है। यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपचुनाव में इन्हें मिली जीत
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 2,88,461 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें 6,18,120 वोट (64.08 फीसदी) मिले।
कुढ़नी: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता को 3,649 वोट से जीत मिली है। उन्हें 76,722 वोट (42.38 फीसदी) मिले हैं।
भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी को 21,171 वोट से जीत मिली है। उन्हें 65,479 वोट (44.88%) मिले।
पदमपुर: ओडिशा के पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल की उम्मीदवार बर्षा सिंह बरीहा को 40,745 वोट से जीत मिली है। उन्हें 1,09,879 वोट (57.80%) मिले।
सरदारशहर: राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा को 26,852 वोट से जीत मिली है। उन्हें 91,357 वोट (43.54 फीसदी) मिले।
खटौली: उत्तर प्रदेश के खटौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी के प्रत्याशी मदन भैया को 22,143 वोट से जीत मिली है। उन्हें 90,331 वोट (53.05 फीसदी) मिले। 
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अकाश सक्सेना ऊर्फ हनी को 33,702 वोट से जीत मिली है। उन्हें 80,964 वोट (61.95%) मिले।

यह भी पढ़ें- गुजरात में BJP की रिकॉर्ड जीत के 10 सबसे बड़े कारण, मोदी-शाह के अलावा इन फॉर्मूलों से आई सीटों की सुनामी

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्टिंग की तैयारी, राहुल बोले-एक-एक वादा करेंगे पूरा