पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक सूबेदार ढेर हो गया। भारत भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

नई दिल्ली. पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक सूबेदार ढेर हो गया। भारत भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान ने भी माना है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना मोर्टार से हमला कर रही है और नागरिकों को निशाना बना रही है।

पाकिस्तान के 2 सैनिक ढेर
भारत की जवाबी कार्रवाई में पीओके के देवा सेक्टर में तैनात दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। इसकी जानकारी पाक सेना ने भी दी है। हालांकि, इस बार भी पाकिस्तान ने एक और झूठ बोला है। पाकिस्तान का दावा है कि उसकी ओर से की गई फायरिंग में भारत के तीन जवान शहीद हुए है।

Scroll to load tweet…