भारत और चीन के बीच पिछले साल से चल रहा सीमा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। दरअसल, पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी इलाके से भारत और चीन की सेना पीछे हटने लगी है। यह जानकारी चीनी मीडिया ने चीन के विदेश मंत्रालय के हवाले से दी। 

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच पिछले साल से चल रहा सीमा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। दरअसल, पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी इलाके से भारत और चीन की सेना पीछे हटने लगी है। यह जानकारी चीनी मीडिया ने चीन के विदेश मंत्रालय के हवाले से दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीनी मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई 9वें दौर की सैन्य स्तर की बातचीत में डिसइंगेजमेंट पर सहमति बनी थी। इस पर बुधवार से अमल शुरू हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। 

Scroll to load tweet…


15 घंटे चली थी बातचीत 
इससे पहले पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच 9वें दौर की बातचीत मोल्दो में हुई थी। यह बातचीत 15 घंटे चली थी। भारत ने कहा था कि विवाद वाले इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने औक तनाव कम करने की प्रोसेस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। 

गलवान हिंसा के बाद बढ़ा था तनाव
पिछले साल अप्रैल से जून तक भारत और चीन की सेनाएं कई बार आमने सामने आई थीं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। गलवान में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, इस झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।