लखनऊ पुलिस ने रविवार को उस कांग्रेस कार्यकर्ता का चालान काटा, जिसकी स्कूटी पर शनिवार को प्रियंका गांधी बैठकर पूर्व आईपीएस अफसर के परिवार से मिलने पहुंची थीं। पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर उस कार्यकर्ता का 6100 की पेनाल्टी के साथ चालान काटा। 

लखनऊ. लखनऊ पुलिस ने रविवार को उस कांग्रेस कार्यकर्ता का चालान काटा, जिसकी स्कूटी पर शनिवार को प्रियंका गांधी बैठकर पूर्व आईपीएस अफसर के परिवार से मिलने पहुंची थीं। पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर उस कार्यकर्ता का 6100 की पेनाल्टी के साथ चालान काटा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, ड्र्राइविंग लाइसेंस के लिए 2500 रुपए, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए 500 रुपए, खराब नम्बर प्लेट के लिए 300 रुपए ,ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए 300 रुपए, और गलत तरीके से गाड़ी चलाने का 2500 रुपए का चालान किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटी कांग्रेस के कार्यकर्ता राजदीप सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है ,उसे राजस्थान से कांग्रेस के विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे।

Scroll to load tweet…

प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में थीं। इस दौरान उन्होंने जब बिना अनुमति के रूट बदलने का फैसला किया। इस पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया था। इसके बाद वे स्कूटी पर बैठकर पूर्व आईपीएस, सोशल एक्टिविस्ट एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंची थीं। 

Scroll to load tweet…

प्रियंका ने महिला अफसर पर हाथापाई का आरोप लगाया था
इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक महिला पुलिस अफसर अर्चना सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अफसर ने उनका गला दबाया और उन्हें धक्का भी दिया। वहीं, अर्चना सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया था, उनका कहना है कि बिना अनुमति के प्रियंका गांधी ने रूट बदला था, वे प्रियंका की फ्लीट अफसर थीं, ऐसे में उन्हें उस रूट पर जाने से रोका गया था।