बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress president Sonia gandhi) ने फेसबुक (Facebook) और अन्य सोशल मीडिया (Social Media) माध्यमों पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इनके जरिये झूठी खबरें फैलाकर देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है। आज कांग्रेस ने खुद को सॉफ्टवेयर बताया तो लोेगों ने उस पर काफी मजेदार टिप्पणियां कीं। 

नई दिल्ली। पांच राज्यों में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (Congress attacked on BJP) पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कभी महंगाई, कभी पीएफ ब्याज दर घटाने को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। इसी क्रम में आज उसने एक ट्वीट कर खुद को एक सॉफ्टवेयर बताया। पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- कांग्रेस वो 'सॉफ्टवेयर' है, जो भारत के लोकतंत्र को भाजपा के 'हाथों' हैक नहीं होने देगा। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस खुद घिर गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा में फेसबुक को घेरा था
दरअसल, कल लोकसभा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इनके जरिये झूठी खबरें फैलाकर देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है। आज कांग्रेस ने खुद को सॉफ्टवेयर बताया तो लोेगों ने उस पर काफी मजेदार टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा- एक यूजर ने कहा- भारत के लोकतंत्र की इतनी चिंता! जरा कांग्रेस पार्टी के लोकतंत्र पर भी ध्यान दें जिसे गांधी परिवार ने हैक कर के रखा हुआ है। 

Scroll to load tweet…

कांग्रेस वो टिशु पेपर है...
एक यूजर ने कहा- फिलहाल तो कांग्रेस वो 'टिशु पेपर' है, जो भारत के लोकतंत्र में सभी पक्षों के 'हाथों' पोछा जा रहा। रंजन कुमार गौतम नाम के एक यूजर ने लिखा- अब बोलिए मैडम जी, एक तरफ सोशल मीडिया की आलोचना और दूसरी ओर कांग्रेसी सॉफ्टवेयर की बात कर रहें हैं। हम सभी हिंदू वो आत्मनिर्भर "साफ्टवेयर"हैं, जो विदेशी घुमन्तू परिवारवाद कांग्रेस के "हाथों" हैक होने की बात अब नहीं होगी। गौरव दीक्षित नाम के एक यूजर ने लिखा- मैंने देखा कि यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार वोट मांगने तक नहीं आए। क्या कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने तक का बजट नहीं बचा है। यहां तक कि पम्पलेट तक नहीं बांटे गए, इस वजह से हमें पता तक नहीं चला कि कांग्रेस का उम्मीदवार कौन है।

Scroll to load tweet…


यह भी पढ़ें न खुदा मिला न विसाल-ए-सनम : सिद्धू चुनाव भी हारे, पोजिशन भी नहीं बची..तो क्या ढलान पर है गुरु का सियासी करियर

फ्रीडम ऑफ स्पीच पर लोगों ने घेरा 
कुछ लोगों ने कांग्रेस को फेसबुक की आलोचना करने पर घेरा। एक यूजर ने कहा - कांग्रेस वह वायरस है, जिसका एंटीवायरस सिर्फ बीजेपी के पास है कल तक फ्रीडम ऑफ स्पीच पर भाषण देने वाली आज fecbook ट्विटर की आजादी से घबरा गई। क्योंंकि, सोशल मीडिया ने झूठे प्रोपेगेंडा भी देखे ओर झूठे प्रोपेगेंडा से नकाब उतरते भी इसी सोशल मीडिया के माध्यम से देखा। 

यह भी पढ़ें लोकसभा में फेसबुक और सोशल मीडिया पर भड़कीं सोनिया, कहा- गलत जानकारी से दिमाग में नफरत भर रहीं कंपनियां