केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी  विशाल रैली करेगी। 

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कृषि संकट और क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी के मुद्दों को लेकर अगले महीने दिल्ली में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विशाल रैली करेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेट अभी तय नहीं

सुरजेवाला ने कहा कि रैली की तिथि बाद में तय की जाएगी। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर आगामी पांच से 15 नवंबर के बीच पहले जिला स्तर और फिर प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)