कोरोना संक्रमण हराने देश ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू किया। हालांकि कुछ कई राज्यों में वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध नहीं होने पर वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका, लेकिन कई राज्यों ने इसकी शुरुआत कर दी। खासकर, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने अभियान का आगाज कर दिया। उम्मीद है कि कुछ दिनों के अंतराल पर बाकी राज्यों में भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को हराने देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 1 मई से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो गया। हालांकि कुछ कई राज्यों में वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध नहीं होने पर वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका, लेकिन कई राज्यों ने इसकी शुरुआत कर दी। खासकर, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने अभियान का आगाज कर दिया। उम्मीद है कि कुछ दिनों के अंतराल पर बाकी राज्यों में भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। केंद्र का कहना है कि सभी राज्यों में 1 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में 20 लाख डोज और मिल जाएंगे। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई राज्यों में अभी शुरुआत नहीं
दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, गोवा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों में कुछ दिन बाद वैक्सीनेशन शुरू होगा। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले अंत्योदय राशनकार्डवालों को वैक्सीन लगेगी। इस बीच फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा है कि वो शनिवार से उत्तर भारत के सभी केंद्रों पर तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की शुरुआत कर देगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में तय तारीख से वैक्सीनेशन शुरू होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार का अपील की थी कि लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर न जाएं, क्योंकि अभी टीके नहीं मिले हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने भी यही कहा था। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में 3 मई से वैक्सीनेशन शुरू होगा। अरुणाचल में किसी तकनीकी कारणों से वैक्सीनेशन अभी रोक दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-हमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध हो गई है, हमने सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीदी है। प्रदेश में हम 5 करोड़ वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर भी प्रारंभ कर चुके हैं। हमने प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया है। पहले चरण में हमने उन 7 जनपदों को लिया है जिनमें पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामले सर्वाधिक हैं। इन 7 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग से 85 केंद्र बनाए हैं।

मप्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया-भारत सरकार ने जैसे ही तय किया कि हम 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाएंगे, मध्य प्रदेश ने तत्काल कंपनियों को 45 लाख डोज़ के आदेश दिए थे। लेकिन कंपनियों ने असमर्थता जाहिर की थी, हमें 2-3 दिन में वैक्सीन मिल जाएगी।

यह भी जानें
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक केस मिले। यह आंकड़ा पूरी दुनिया का 46% है। एक दिन में पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए केस मिले। भारत में पिछले 4 दिन से लगातार 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। हालांकि एक दिन में सबसे अधिक 2.99 लाख लोग रिकवर भी हुए। 

#COVID19pic.twitter.com/drPjEPkCJp

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/ZitKr1KoOM

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/3Dk8ek93bK

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/bJ5tnvUMHm

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/jwkhQxKrS1

Scroll to load tweet…