जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण को रोकने चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने स्वास्थ्यकर्मचारी जोखिम तक उठा रहे हैं। घाटी में ज्यादातर इलाके दुर्गम क्षेत्रों में हैं। यहां तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नदी-नाले और जंगल तक पार करने पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी नदी पार करते दिख रहे हैं।

श्रीनगर. कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में वैक्सीनेशन को एक अहम हथियार माना जा रहा है। देश में वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। इसकी सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुटे हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दुर्गम इलाकों में वैक्सीनेशन अभियान के लिए जाते स्वास्थ्य कर्मचारी नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। घाटी में ज्यादातर इलाके दुर्गम क्षेत्रों में हैं। यहां तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नदी-नाले और जंगल तक पार करने पड़ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इन स्वास्थ्य कर्मचारियों की तारीफ कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जम्मू-कश्मीर में 29 हजार से अधिक केस
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 1723 नए केस सामने आए हैं। यहां अभी 29 हजार से अधिक मामले एक्टिव हैं। अब तक 2.64 लाख के करीब केस आ चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 4 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

JammuAndKashmirpic.twitter.com/9x2CH6ogb6

Scroll to load tweet…