भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1.06 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6154 केस सामने आए हैं। इनमें से 62% सिर्फ 5 राज्यों में सामने आए हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1.06 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6154 केस सामने आए हैं। इनमें से 62% सिर्फ 5 राज्यों में सामने आए हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान हैं। भारत में अब तक 3303 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में अब तक 39% रिकवरी रेट के साथ 42,356 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 61293 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले 24 घंटे में किस राज्य में कितने केस सामने आए
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र हैं। यहां अब तक 37136 केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 2078 केस सामने आए हैं। वहीं, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 395, दिल्ली में 500 और राजस्थान में 338 केस सामने आए। ये केस भारत में आए कुल केस का 62% हैं।

राज्यपिछले 24 घंटे में केसकुल केस शहर जहां सबसे 
ज्यादा केस मिले 
महाराष्ट्र207837,136मुंबई
तमिलनाडु53612,448चेन्नई
गुजरात39512141अहमदाबाद 
दिल्ली500 10554 दिल्ली 
राजस्थान338 5906 डूंगरपुर


भारत में रिकवरी रेट
भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब तक कुल संक्रमित 1.06 लाख में से 42,356 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 39.6% है। वहीं, अमेरिका में यह दर 22.9% है। रूस में 24.2% की दर से लोग ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट के मामले में जर्मनी सबसे आगे है। यहां 87.2% की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं।

किस देश में कितने दिन में पहुंचे 100 से 1 लाख मामले?
भारत में मंगलवार को 1 लाख मामले पहुंच गए हैं। लेकिन भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर नजर आ रही है। जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन में भारत से अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं होने के बावजूद संक्रमण की दर धीमी नजर आ रही है।