तमिलनाडु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लॉकडाउन में तीन महीने तक अपनी ही बेटी का रेप करता रहा। इतना ही नहीं बेटी प्रेग्नेंट भी हो गई। मामला नागापट्टीनम का है।  

चेन्नई. तमिलनाडु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लॉकडाउन में तीन महीने तक अपनी ही बेटी का रेप करता रहा। इतना ही नहीं बेटी प्रेग्नेंट भी हो गई। मामला नागापट्टीनम का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब 14 साल की लड़की की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां हो रही थीं। उसकी मां जब अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने बताया कि वह प्रग्नेंट है। 

बेटी ने बताई पिता की करतूत
मेडिकल परीक्षण के बाद बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसका 40 साल का पिता उसके साथ 3 महीने तक रेप करता रहा। पिता पेशे से ड्राइवर है। 

मां ने पति ने खिलाफ केस दर्ज कराया
लड़की की मां ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सोशल मीडिया पर इस तरह निकला गुस्सा
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। फेसबुक पर पलक शर्मा ने लिखा, अब घर भी सुरक्षित नहीं रहा। इस तरह के लोग ही बेटी और पिता के पवित्र रिश्ते को बर्बाद कर रहे हैं।