चीन में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान भारतीय नागरिकों को चीन से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगा।

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान भारतीय नागरिकों को चीन से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

600 भारतीयों को लाने की तैयारी
विमानन कंपनी एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ बी747 विमान दिल्ली से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार है। यह मुंबई से शुक्रवार सुबह ही दिल्ली आया है।’’ सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया था।

वायरस से 213 लोगों की मौत
हुबेई प्रांत के वुहान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 213 पहुंच गई है। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)