भारत में कोरोना वायरस के अब तक 60 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालाांकि, भारत में अमेरिका और यूरोप की तुलना में अभी भी स्थिति काबू में नजर आ रही है। भारत में कुल केसों के करीब 80% मामले सिर्फ 7 राज्यों में हैं। भारत में मृत्यु दर की बात करें तो यह 3.3% है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के अब तक 60 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालाांकि, भारत में अमेरिका और यूरोप की तुलना में अभी भी स्थिति काबू में नजर आ रही है। भारत में कुल केसों के करीब 80% मामले सिर्फ 7 राज्यों में हैं। भारत में मृत्यु दर की बात करें तो यह 3.3% है। वहीं, फ्रांस में करीब 14%, स्पेन में 10% और अमेरिका में यह 6% है। भारत में अब तक 17900 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 29.9% तक पहुंच गई है। भारत में डबलिंग रेट 9.9% है। भारत में 3 हजार से ज्यादा केसों वाले राज्यों की बात करें तो टेस्ट के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है। वहीं, राजस्थान में मरीजों के ठीक होने की दर सबसे ज्यादा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में ये 7 राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित
भारत में महाराष्ट्र ( 19063 केस), गुजरात (7403 केस), दिल्ली (6318), तमिलनाडु (6009 केस), राजस्थान (3636 केस), मध्यप्रदेश (3341 केस), उत्तरप्रदेश (3214 केस) सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इन 7 राज्यों में केसों को जोड़ा जाए तो ये भारत के कुल केसों का 80% से ज्यादा हैं।

तमिलनाडु टेस्ट के मामले में सबसे आगे
राज्यों में टेस्टिंग की बात करें तो तमिलनाडु इस मामले में 7 राज्यों में सबसे आगे है। यहां अब तक 216416 लोगों की टेस्टिंग हुई है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (200477), तीसरे नंबर पर राजस्थान (152245) हैं। टेस्टिंग के मामले में मध्यप्रदेश और दिल्ली सबसे पीछे हैं। मध्यप्रदेश में सिर्फ 63705 लोगों के टेस्ट हुए हैं। वहीं, दिल्ली में 77234 टेस्टिंग हुई है। 

रिकवरी रेट में राजस्थान सबसे आगे
मरीजों के ठीक होने के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। यहां 3636 में से 2021 मरीज ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में रिकवरी रेट (55.58%) है। रिकवरी के मामले में महाराष्ट्र सबसे पीछे है। यहां सिर्फ 18.20% यानी 3470 लोग ठीक हुए हैं। राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश रिकवरी रेट के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां (43.15%) मरीज ठीक हुए हैं। मध्यप्रदेश में 40.38% मरीज ठीक हुए हैं। 

राज्यकुल टेस्टकेसठीक हुए मरीज रिकवरी रेट
महाराष्ट्र 20047719063347018.20%
गुजरात105386 7403 187225.29 %
दिल्ली 77234  6318202031.97%
तमिलनाडु2164166009160526.71%
राजस्थान1522453636202155.58%
मध्यप्रदेश637053341134940.38%
उत्तरप्रदेश119688 3214138743.15%