भारत में कोविड-19 टीकाकरण (covid-19 vaccination) का कुल कवरेज 51.90 करोड़ के पार पहुंच गया है। भारत ने अब तक की सबसे ऊंची 97.45% रिकवरी दर अर्जित की है।

नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 51.90 करोड़ के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 59,57,616 सत्रों के जरिये टीके की कुल 51,90,80,524 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 41,38,646 खुराकें लगाई गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए किसको कितनी डोज लगीं

  • स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक पहली 1,03,38,727 डोज लग चुकी हैं, जबकि दूसरी 80,17,291 डोज हो चुकी हैं। 
  • फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज 1,82,42,071 जबकि दूसरी 1,18,74,095 डोज लग चुकी हैं।
  • 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज 18,23,88,445 जबकि दूसरी 1,29,63,932 डोज लग चुकी हैं।
  • 45-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 11,34,11,880 पहली डोज, जबकि 4,35,83,965 दूसरी डोज लग चुकी हैं।
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 7,92,14,965 पहली डोज, जबकि 3,90,45,153 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।

रिकवरी रेट में सुधार
पिछले 24 घंटों में भारत में रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत पहुंच गई है। भारत में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक की यह सबसे अधिक रिकवरी दर है। लगातार 45 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,86,351 दर्ज की गई है। यह 140 दिनों में दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.21 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद अब तक की सबसे कम दर है।

जांच की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,77,962 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 48.50 करोड़ से अधिक (48,50,56,507) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.34 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.16 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 16 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और 65 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

देश में संक्रमण की स्थिति
देश में बीते दिन 38 हजार नए मामले मिले। इस दौरान 39 हजार रिकवर हुए। 496 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.20 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.12 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। इस समय 3.80 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.29 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें
Covid 19: केरल के बाद हिमाचल ने धड़कनें बढ़ाईं; देश में मिले 38000 नए मामले; केरल में सबसे अधिक 152 मौतें
what an idea: दूल्हा-दुल्हन के लिए पेश है फ्लावर मास्क, ताकि जीवन की नई शुरुआत में Covid न मारे जबरिया एंट्री
Vaccine Mixing को DCGI की हरी झंडी: जब मिल बैठेंगी कोविशील्ड-कोवैक्सिन; तो Corona पर होगा 'डबल वार'