देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जाता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 58 दिनों में सबसे कम यानी 1.20 लाख केस आए हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78% रह गई है। हालांकि मौतों पर अभी भी ठीक से अंकुश नहीं लग पाया है। एक दिन में 3370 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

नई दिल्ली. अप्रैल और मई में हाहाकार मचाने वाले कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में सबसे कम 1.20 लाख केस आए हैं। यह 58 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78% हो गया है। देश में अब तक 2.86 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2.67 करोड़ लोग बीमारी को मात दे चुके हैं। इस समय देश में 15.51 लाख लोग एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 1.97 लाख लोग ठीक हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना से जुड़ा अपडेट

  • हिमाचलः भाजपा विधायक नरिंदर बरागटा का निधन हो गया। वे पिछले दिनों ही कोरोना से ठीक हुए थे। 69 वर्षीय बरागटा पोस्ट कोविड काम्प्लिकेशंस से जूझ रहे थे।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,84,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,11,74,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

मौतों पर अभी भी पूरी तरह अंकुश नहीं
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी। पिछले 24 घंटे में 3370 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.44 लाख लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर पिछले 24 घंटे में 1377 लोगों की मौत हुई। यह पूरे देश में सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके बाद नंबर आता है कर्नाटक का। यहां एक दिन में 364 लोगों की मौत हुई।


Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

COVID19pic.twitter.com/tYNvGuXd7v

Scroll to load tweet…