देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर बेपरवाह लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। कोरोना अभी गया नहीं। पिछले 24 घंटे में देश में 43000 से अधिक नए केस मिल हैं। इसी दौरान 900 से अधिक लोगों की मौत हुई। केरल और महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस और मौतें सामने आ रही हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इस बीच तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लापरवाही भारी पड़ सकती है। देश में पिछले 24 घंटे में 43000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। पिछले 5 दिनों में ही 2.07 लाख नए मरीज सामने आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल और महाराष्ट्र की हालत खराब
संक्रमण के मामलें में केरल और महाराष्ट्र की हालत अभी खराब है। यहीं देश के कुल 53 प्रतिशत मामले मिले हैं। मौतें भी इन्हीं दोनों राज्यों में 70 प्रतिशत से अधिक हुई हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक नए मामले मिले, जबकि 142 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 9000 के ऊपर नए मामले मिले, जबकि 439 मौतें सामने आईं। देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए। पिछले 5 दिनों में 2.03 लाख लोग ठीक हुए। देश में अब तक 4.05 लाख लोगों की मौत हुई। पिछले 5 दिनों में 3934 लोगों ने अपनी जान गंवाई

यह है देश में कोरोना की स्थिति
देश में अब तक 3.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2.98 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 4.53 लाख एक्टिव केस हैं। अगर पिछले आंकड़े देखें तो गुरुवार को एक्टिव मामलों की संख्या में 1600 के करीब कमी आई।

देश में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 36,89,91,222 डोज़ लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 40,23,173 डोज़ लगाई गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,90,708 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 38.18 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 1.70 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

pic.twitter.com/7ncVfeJYPY

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/UGUdAGLbdL

Scroll to load tweet…