देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 60000 के करीब नए केस मिले। इस दौरान मौतें भी सिर्फ 1600 के आसपास हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 74 दिनों बाद सबसे कम एक्टिव केस हैं।

नई दिल्ली. यह राहत की खबर है कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम-सी गई है। पिछले 24 घंटे में 60 हजार के करीब केस मिले हैं। इससे पहले यानी 17 जून को 62 हजार से अधिक केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1645 लोगों की मौत हुई। हालांकि 17 जून को 1590 लोगों ने जान गंवाई थी। यह आंकड़ा 61 दिन बाद सबसे कम था। इससे पहले 16 जून को 2300 से ऊपर, जबकि 15 जून को यही संख्या 2500 से ऊपर थी। सबसे कम मौतें 17 अप्रैल को 1498 सामने आई थीं। अब तक देश में 3.85 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

74 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले
देश में अब तक 2.98 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.86 करोड़ लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। यानी इस समय 7.54 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। पिछले 24 घंटे में 97 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए।

11 राज्यों में 10 हजार से अधिक एक्टिव केस
देश में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, चंडीगढ़, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख, सिक्किम, मिजोरम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकाबार में 500 से नीचे मामले सामने आए हैं। जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और मेघालय ही ऐसे राज्य हैं, जहां 500 से ऊपर मामले मिले हैं।

देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,02,009 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,92,07,637 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हुआ। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 28.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज़ दी जा चुकी हैं। इसमें वेस्टेज सहित कुल खपत 25,63,28,045 डोज़ (सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2.87 करोड़ से अधिक डोज़ उपलब्ध हैं।

pic.twitter.com/UT66yQG5p9

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/SoekXz8UwQ

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/GTtEgkIPf6

Scroll to load tweet…