कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों की सख्तियों का असर दिखा है। पिछले 24 घंटे में नए केस 37000 कम हुए हैं। वहीं, मौतों की संख्या भी तीसरे दिन 4000 के नीचे आई है। लेकिन रिकवरी एक दिन के मुकाबले 40000 कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 3.66 लाख नए केस मिले हैं, जिनमें से 3.53 लाख रिकवर हुए। वहीं, 3,747 लोगों की मौत हुई। हालांकि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह अच्छी खबर है कि महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हालात अब काबू में आ गए हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना की स्पीड पिछले 24 घंटे में कम हुई है। देश में 3,66,317 नए केस मिले हैं, जबकि 8 मई को 4,03,405 केस मिले थे। यानी पिछले 24 घंटे में नए केस 37000 कम हुए हैं। वहीं, मौतों की संख्या भी तीसरे दिन 4000 के नीचे आई है। लेकिन रिकवरी एक दिन के मुकाबले 40000 कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 3.53 लाख लोग रिकवर हुए, जबकि इससे पहले 3,94,413 लोग ठीक हुए थे। लेकिन मौतों में जरूर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 3,747 लोगों की मौत हुई। हालांकि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह अच्छी खबर है कि महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हालात अब काबू में आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें कोरोना संक्रमण का दिनभर का अपडेट, कौन पॉजिटिव निकला और कौन बिछुड़ गया

  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी कोविड पाॅजिटिव हो गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद सीएम रंगासामी को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उप राज्यपाल तमिलसाई सुंदराराजन ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ही है।
  • भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार का सोमवार सुबह कोरोना से निधन हो गया है. उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। 

रिकवरी रेट में सुधार, लेकिन पिछले 24 घंटे में कम हुई
अप्रैल से देश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ना शुरू हुए थे। लेकिन इसके साथ ही रिकवरी रेट भी सुधरती गई। यह और बात है कि पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 40000 कम हुई है। बता दें कि अब तक दुनिया में 15.8 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9.4 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 32.9 लाख लोगों की मौत हुई।

10 दिनों में कोरोना की स्पीड यूं चली 

तारीख केस रिकवरीमौतें 
30 अप्रैल4,01,993 2,99,238 3522
1 मई3,92,4883,08,7693688
2 मई 3,68,0602,99,966 3422
3 मई 3,57,3163,18,9653438
4 मई 3,82,1463,37,697 3786
5 मई4,12,4313,30,6763982
6 मई 4,14,1883,28,3343920
7 मई 4,01,0783,19,6754194
8 मई 4,03,4053,94,4134133
9 मई3,66,3173,53,5803747

(सोर्स-covid19india.org)


दिल्ली टॉप-10 से बाहर, यूपी में हालात सुधरे, लेकिन कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बिगड़े

अभी तक महाराष्ट्र में संक्रमण को लेकर हालात काफी खराब थे, लेकिन वहां की स्थिति में सुधार हो रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,401 नए केस मिले, जबकि 60,226 लोग रिकवर हुए। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 13,336 नए केस मिले, जिनमें से 14,738 लोग ठीक हुए। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में केस बढ़ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।

pic.twitter.com/3efg6EVxg1

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/2EOldqacRq

Scroll to load tweet…