देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 37000 नए केस सामने आए हैं। यह 103 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। इसके साथ ही मौतें भी सिर्फ 900 के आसपास हुई हैं। 

नई दिल्ली. भारत में 103 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 37,000 के करीब आए हैं। इससे पहले 17 मार्च को 38000 नए केस आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.82% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.87% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12% है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौतों पर भी अंकुश
देश में पिछले 24 घंटे में 900 के करीब मौतें हुई हैं। अब तक 3.97 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 287 मौतें हुईं।

देश में 15 दिनों में 3 लाख से अधिक एक्टिव केस कम 
देश में अब तक 3.03 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2.93 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 57 हजार लोग रिकवर हुए हैं। इस समय देश में 5.47 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 15 दिनों में 3.61 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,90,29,510 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,68,008 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,81,39,287 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

उत्तराखंड में 4 धाम यात्रा कैंसल
इस बीच उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। ऐसा उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के पालन में किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने कोविड गाइड लाइंस जारी करते हुए कहा था कि यात्रा का पहला चरण 1 जुलाई से होगा, दूसरा चरण 11 जुलाई से। इसमें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य थी। लेकिन संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसे रोकने का आदेश दिया था।

जानिए कहां लॉकडाउन और कहां अनलॉक

तेलंगाना देश में ऐसा राज्य है, जिसने पूरी तरह से लॉकडाउन हटा दिया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी ओपन हो जाएंगे।

10 राज्यों में लॉकडाउन: ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, और पुडुचेरी।

21 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन: असम, मणिपुर, त्रिपुरा,केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

COVID19pic.twitter.com/cu9knryKCt

Scroll to load tweet…