दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार राजधानी में 1000 से कम केस सामने आए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 900 कोरोना केस सामने आए हैं।  

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार राजधानी में 1000 से कम केस सामने आए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 900 कोरोना केस सामने आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 17 अप्रैल के बाद से हर दिन कोरोना के मामले और मौतें तेजी से बढ़ रही थीं। यहां हर दिन 30 हजार तक कोरोना के केस मिलने लगे थे। इसके अलावा 22 अप्रैल को 306 लोगों की जान गई थी। जबकि 2 मई को 407 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। 

पॉजिटिविटी रेट भी हुआ कम
लगातार गिर रहे केसों के चलते दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट भी कम हुआ है। यहां शुक्रवार को 1141 नए केस सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को 1072 केस मिले थे। जबकि 117 लोगों की मौत हुई थी। यहां पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.53% रह गया है। शुक्रवार को यह 1.59% था। 

सोमवार को हुई थी 207 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से कम हो रहे हैं। यहां बुधवार को 1491 केस सामने आए थे, जबकि 130 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार को 1568 नए केस मिले, जबकि 156 लोगों की जान गई। सोमवार को राजधानी में 1,550 संक्रमित मिले थे, जबकि 207 लोगों की मौत हुई थी। 

दिल्ली में शुरू हो रहा अनलॉक
दिल्ली में केसों की कमी के चलते सरकार ने 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां सोमवार से सरकारी कंस्ट्रक्शन साइट और फैक्ट्री में काम किया जा सकेगा। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अभी अन्य कमर्शियल बंद रहेंगे। इन्हें आगे के चरणों में शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर केस तेजी से बढ़ते हैं, तो अनलॉक की प्रक्रिया तुरंत बंद कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरी ना होने पर घर से ना निकलने की अपील की है।