कनार्टक के चिकमंगलूर जिले के गोनीबीडू थाने में बीते 10 मई को पुलिस ने एक दलित व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

बेंगलुरू। पुलिस कस्टडी में एक दलित को जबरिया पेशाब पीने को मजबूर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच का आदेश दिया है। आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है मामला

कनार्टक के चिकमंगलूर जिले के गोनीबीडू थाने में बीते 10 मई को पुलिस ने एक दलित व्यक्ति को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में दलित को पेशाब पीने को मजबूर किया गया। इसमें थाने के सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है। 

क्या हुई कार्रवाई

पीड़ित दलित ने राज्य के डीजीपी को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। दलित की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक चिकमंगलूर ने पुलिस जांच का आदेश दिया है। सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ उसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।