एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां शिरकत कर रही हैं। एक्सपो करीब एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगाया गया है। कुछ 1,028 फर्मों ने पिछले रक्षा एक्सपो में भाग लिया था। इस बार एक्सपो में 25 देशों के रक्षा मंत्री और 75 देशों के वरिष्ठ नौकरशाह व प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Defence Expo 2022:भारत में इस बार डिफेंस एक्सपो में पिछली बार की तुलना में अधिक बड़ा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी इस डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में 125 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। रक्षा सूत्रों के अनुसार एक्सपो में 400 से अधिक कंपनियां निवेश के लिए यहां एमओयू पर साइन करेंगी। डिफेंस एक्सपो (डेफएक्सपो 2022) गुजरात के गांधीनगर में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार एक्सपो से हर बार की तुलना से देश में दुगुने निवेश की संभावना है। एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां शिरकत कर रही हैं। एक्सपो करीब एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Path to Pride होगी इस डिफेंस एक्सपो की थीम

रक्षा सचिव डॉ.अजय कुमार ने बताया कि डिफेन्स एक्सपो का यह 12वां संस्करण देश में सबसे बड़ा होगा आयोजन होगा। इस एक्सपो की थीम 'पाथ टू प्राइड' होगी। यह रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। 19 अक्टूबर को इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

अजय कुमार ने बताया कि इस डिफेंस एक्सपो का पैमाना देश में इस तरह के किसी भी पिछले आयोजन से बड़ा होगा। एक्सपो के दौरान अब तक 400 एमओयू को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन कंपनियों से देश में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह निवेश प्रतिबद्धता और संख्या एमओयू पिछले एक्सपो में हुए समझौतों से दोगुने हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात की कंपनियां 33 एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगी। इससे गुजरात में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। 

1320 डिफेंस कंपनीज ले रही हैं एक्सपो में भाग

एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां शिरकत कर रही हैं। एक्सपो करीब एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगाया गया है। कुछ 1,028 फर्मों ने पिछले रक्षा एक्सपो में भाग लिया था। इस बार एक्सपो में 25 देशों के रक्षा मंत्री और 75 देशों के वरिष्ठ नौकरशाह व प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस एक्सपो की तीन मुख्य विशेषताएं होगी

गांधीनगर में आयोजित इस डिफेंस एक्सपो की तीन मुख्य विशेषताएं होगी। इस एक्सपो में एचएएल द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ट्रेनर विमान का पहली बार प्रदर्शन होगा। इसके अलावा गुजरात के दीसा में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा स्टार्ट-अप और उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए भी मदद की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस कार्यक्रम में पवेलियन स्थापित करेंगे। 5 दिवसीय आयोजन के दौरान पहले तीन दिन व्यापार के लिए एक्सपो होगा जबकि 21 और 22 अक्टूबर आमजन के लिए होंगे।

यह भी पढ़ें:

राजीव गांधी के हत्यारे समय से पहले होंगे रिहा? सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 17 अक्टूबर तक टाली

Big News: चार पहिया में बैठने वाले सभी के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य, 1 नवम्बर से सीटबेल्ट नहीं बांधने पर कार्रवाई