दिल्ली सरकार के लिए राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था।

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार के लिए राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। शाम को रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को सेल्फ क्वारंटाइन किया था
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इतना ही नहीं जो अफसर केजरीवाल ने मिल थे, वे भी सावधानी बरत रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना
उधर, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को भी कोरोना हुआ है। दोनों में चार दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

15 जुलाई तक 2.25 लाख होंगे मरीज
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार तक दिल्ली में 29943 केस मिले हैं। जबकि 847 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 17712 लोगों का इलाज चल रहा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 15 जून तक, 44,000 मामले होंगे और 6,600 बेड की आवश्यकता होगी। 30 जून तक 1 लाख तक मामले पहुंच जाएंगे और 15,000 बेड की आवश्यकता होगी। 15 जुलाई तक 2.25 लाख मामले होंगे और 33,000 बेड की जरूरत होगी। 31 जुलाई तक, 5.5 लाख मामलों की उम्मीद है और 80,000 बेड की जरूरत होगी।