दिल्ली की अदालत ने जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को जमानत दे दी है। देविंदर सिंह को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था। जब वह तीन आतंकियों को अपनी गाड़ी से जम्मू ले जा रहा था। 

नई दिल्ली. दिल्ली की अदालत ने जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को जमानत दे दी है। देविंदर सिंह को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था। जब वह तीन आतंकियों को अपनी गाड़ी से जम्मू ले जा रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देविंदर सिंह को आतंकी मामले में जमानत मिल गई है। वकील के मुताबिक, दिल्ली पुलिस देविंदर सिंह के खिलाफ निर्धारित वक्त में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई। इस वजह से दिल्ली कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। हालांकि, देविंदर एनआईए की कस्टडी में रहेगा।

Scroll to load tweet…

आतंकियों के साथ हुआ था गिरफ्तार
देविंदर को 13 जनवरी को कुलगाम जिले में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर एक कार में गिरफ्तार किया गया था। वह हिज्बुल कमांडर सईद नवीद, एक दूसरे आतंकी रफी रैदर और हिज्बुल के एक भूमिगत कार्यकर्ता इरफान मीर को लेकर जम्मू जा रहा था। डीएसपी देवेंद्र सिंह का काम चंडीगढ़ और दिल्ली में इन आतंकियों के लिए ठहरने की व्यवस्था करना था।