कोरोना वायरस ने एक बार फिर दिल्ली सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे।

नई दिल्ली. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनके कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सत्येंद्र जैन से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, उन्हें अभी भी बुखार है।

Scroll to load tweet…


केजरीवाल में भी दिखे थे लक्षण
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल ने लक्षण दिखने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। इतना ही नहीं जो अफसर केजरीवाल ने मिल थे, वे भी सावधानी बरत रहे हैं। 

सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव
उधर, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 2 दिन बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।