दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य अरेस्ट कर लिए गए हैं। यूपी के दोनों हथियार सप्लायर्स से पूछताछ की जा रही है।
Delhi Police big recovery: न्यू ईयर के पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की सप्लाई करने वाले इंटर-स्टेट गैंग का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने दो सप्लायर्स को भी गिरफ्तार किया है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। इनके पास से काफी मात्रा में सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल भी जब्त किया गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

सेमीऑटो पिस्टल व कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य अरेस्ट कर लिए गए हैं। यूपी के दोनों हथियार सप्लायर्स राजा गौतम और पिंटू कश्यप से पूछताछ की जा रही है। दोनों के पास से दस सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
