भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद पूरा देश गमगीन है। मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज अपने पीछे अपने पति और एक बेटी को छोड़ गई हैं। लेकिन बात अगर उनके परिवार की करें तो उनकी एक बहन और भाई भी हैं। 

नई दिल्ली: बुधवार को साढ़े चार बजे के करीब सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें कांधा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हूबहू बहन की हैं कॉपी 
सुषमा स्वराज आज हमारे बीच नहीं हैं। उनकी बहन डॉ. वंदना शर्मा हूबहू सुषमा की कॉपी लगती हैं। वंदना ने पॉलिटिकल साइंस से एम ए और पीएचडी की है। वो हरियाणा के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 

बहन ने भी आजमाया था राजनीति में हाथ 
2014 में वंदना ने राजनीति में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके अगले साल उन्हें हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का मेंबर बनाया गया था। 

फिजिशियन से की शादी 
वंदना शर्मा की शादी डॉ मनमोहन शर्मा से हुई हैं। जो नरवाना में प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। 

भाई है डॉक्टर 
सुषमा स्वराज का एक भाई भी है। उनका नाम डॉ गुलशन शर्मा है। गुलशन अम्बाला में आयुर्वेद के डॉक्टर हैं।