कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज(24 सितंबर) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक लंबे समय बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस पद के लिए दो नाम प्रबल दावेदार हैं। हालांकि कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। अशोक गहलोत और शशि थरूर इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव(Congress President Election) को लेकर आज(24 सितंबर) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक लंबे समय बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। यह इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि पहली बार गांधी फैमिली ने इस पद से खुद के पीछे किया है। इस पद के लिए दो नाम प्रबल दावेदार हैं। हालांकि कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। अशोक गहलोत और शशि थरूर इस दौड़ में सबसे आगे हैं। लेकिन गांधी फैमिली के विश्वासपात्र होने की वजह से गहलोत एक कदम आगे हैं। मनीष तिवारी का भी नाम सामने आता रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल को कोच्चि में मौजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, एकजुट होकर काम करना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरे। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। शुक्रवार(23 सितंबर) को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। हुड्डा के अनुसार,सोनिया गांधी ने कहा कि वह न्यूट्रल हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। हुड्‌डा ने कहा कि मुलाकात के दौरान प्रधान पद को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि वह न्यूट्रल हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। अभी देखेंगे कि कौन-कौन नामांकन भरता है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया। जिसके बाद हरियाणा की राजनीति में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ​​​​​​

गांधी फैमिली के पीछे हटने से मुकाबला रोचक हुआ
पहले कोशिशें की जा रही थीं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभाल लें, लेकिन उनके पीछे हटने के बाद शशि थरूर और बाद में अशोक गहलोत चुनाव मैदान में कूद पड़े। अब मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी इस दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। हालांकि अभी दो ही नाम सबसे आगे हैं-गहलोत और थरूर। बाकी की स्थिति एक-दो दिनों में साफ होगी। कांग्रेस ने गुरुवार(22 सितंबर) को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। दशकों में पहली बार किसी गैर-गांधी नेता के नेतृत्व में पार्टी की बागडौर सौंपी जा सकती है। 

जानिए कब क्या होगा?

  • अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
  • 24 से 30 सितंबर तक पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी।
  • पार्टी के सीनियर लीडर मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराएगी।
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है।
  • वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि रिजल्ट 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

​​​​​​​यह भी पढ़ें
मनमोहन सिंह की तरह कांग्रेस गांधी परिवार का कठपुतली अध्यक्ष चुनने जा रही है, रिमोट से होगा कंट्रोल
अशोक गहलोत का ऐलान-रिजल्ट जो भी, अध्यक्ष पद का इलेक्शन लड़कर रहेंगे, ये है CM के लिए पायलट का 'प्रोजेक्ट'