महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में 288 सीटों पर शाम 5 बजे तक 44.89% मतदान हुआ। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य को 20 सीटें मिली थीं। नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई।   

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में 288 सीटों पर शाम 5 बजे तक 44.89% मतदान हुआ। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य को 20 सीटें मिली थीं। नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई। महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा चुनाव में 63.38% मतदान हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक भाजपा की सरकार

महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर मतदान हुए। सरकार बनाने के लिए 145 सीट पर जीत हासिल करनी होगी।

1- एबीपी न्यूज सी वोटर के मुताबिक भाजपा को 204, कांग्रेस को 69 और अन्य को 15 सीट पर जीत मिल सकती है।

2- टाइम्स नाउ के मुताबिक भाजपा+ को 230, कांग्रेस+ को 48 और अन्य को 10 सीट मिलने का अनुमान है।

3-इंडिया टुडे के मुताबिक भाजपा-शिवसेना को 166-194, कांग्रेस-एनसीपी को 72-90 और अन्य को 22-34 सीट मिलने का अनुमान है।

4-सीएनए न्यूज 18 के मुताबिक भाजपा को 243, कांग्रेस को 41 और अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है।

5-रिपब्लिक के मुताबिक भाजपा को 223, कांग्रेस को 54 और अन्य को 11 सीट मिलने का अनुमान है।

2014 में भाजपा को 28.1% वोट मिला था
विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा को सबसे ज्यादा 28.1% वोट मिले थे। शिवसेना को 19.5% वोट मिले थे। 18.1% कांग्रेस और 17.4%वोट एनसीपी के खाते में गए थे। एमएनएस को 3.2 और अन्य को 13.7% वोट मिले थे।