महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का आनन फानन में शपथ लेना सही फैसला साबित नहीं हुआ। फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसी के साथ वे भारत में सबसे कम दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का आनन फानन में शपथ लेना सही फैसला साबित नहीं हुआ। फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसी के साथ वे भारत में सबसे कम दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार सिर्फ 80 घंटे के लिए सीएम रहे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे कम दिन तक सीएम रहने वाले नेता

1-  जगदम्बिका पाल (उत्तर प्रदेश)- जगदम्बिका पाल 44 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 1998 में 21-23 फरवरी तक यह पद संभाला।

2- बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक)- बीएस येदियुरप्पा 55 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 2018 में 17-19 मई तक कर्नाटक सीएम का पद संभाला।

3- देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र)- देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 2019 में 23-26 नवंबर तक पद संभाला।

4- ओम प्रकाश चौटाला (हरियाणा)- ओम प्रकाश चौटाला 1990 में 12-17 जुलाई तक 6 दिन के लिए सीएम रहे। 

5- नितिश कुमार (बिहार) - नितिश ने 2000 में 3-10 मई तक 8 दिन के लिए बिहार में सीएम पद संभाला।

6- बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक)- येदियुरप्पा 2007 में 12-19 नवंबर तक सीएम रहे। 

7- एससी मारक (मेघालय)- मेघालय में एससी मारक ने 1998 में 27 फरवरी से 10 मार्च तक सीएम पद संभाला।