कृषि कानूनों के खिलाफ देश के तमाम हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच सोमवार को हजारों की संख्या में किसान मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे। यहां महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों से कृषि बिलों के विरोध में किसान जुटे हैं। वहीं, किसानों के इस आंदोलन को विपक्षा दलों का भी साथ मिला है।

मुंबई. कृषि कानूनों के खिलाफ देश के तमाम हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच सोमवार को हजारों की संख्या में किसान मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे। यहां महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों से कृषि बिलों के विरोध में किसान जुटे हैं। वहीं, किसानों के इस आंदोलन को विपक्षा दलों का भी साथ मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजाद मैदान में किसानों के बीच एनसीपी नेता शरद पवार भी पहुंचे। इसके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने भी किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने का वक्त है, लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं है।

यह संविधान के साथ मजाक- पवार
शरद पवार ने कहा, केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, यह संविधान के साथ मजाक है। अगर सिर्फ बहुमत आधार पर कानून पास करेंगे तो किसान आपको खत्म कर देंगे। यह सिर्फ शुरुआत है। महाराष्ट्र में कभी ऐसा राज्यपाल नहीं आया, जिसके पास कानूनों से मिलने का वक्त नहीं है। 

Scroll to load tweet…

शामिल नहीं हुए आदित्य ठाकरे
इस आंदोलन में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को भी शामिल होना था। लेकिन वे किसी वजह से इसमें शामिल नहीं हुए। उनकी जगह कोई प्रतिनिधि शामिल हुआ। 

फडणवीस ने साधा एनसीपी पर निशाना
आजाद मैदान में किसानों के आंदोलन में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता शरद पवार पर निशाना साधा है। फडणवीस ने कहा, कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। एनसीपी ने 2006 में कॉन्ट्र्रैक्ट फार्मिंग को मंजूरी दी थी। ऐसे में अब केंद्र भी यही कानून लाया तो बुराई क्या है। कांग्रेस को इस दोहरापन पर जवाब देना चाहिए। 

Scroll to load tweet…